Monday, April 19, 2010
पुराने खिलाड़ियों का ही रहा जलवा
आई पी एल क्रिकेट अपने पूरे रोमच पर है. सेमीफाइनल की चारों टीमों का फैसला भी हो चूका है. लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में साबित हो गया कि आज भी क्रिकेट में पुराने खिलाड़ियों का ही जलवा है. भले वह सेमीफाइनल में पहुँचने वाली टीमों के कप्तानों की बात हो या फिर सबसे अधिक रन बनाने की बात हो. पुराने खिलाड़ियों का ही जलवा रहा. फाइनल में पहुँचने वाली तीन टीमों के कप्तान सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और एडम गिलक्रिस्ट अब क्रिकेट जीवन के अंतिम चरण में हैं. सबसे अधिक रन बनाने वालों में सचिन, कैलिस और गांगुली ने दिखाया कि अभी भी उनके बल्ले में वह आग है, जिससे उनका जलवा जरी रह सकता है. इतना ही नहीं, इन तीनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम की हर जीत में अहम् भूमिका अदा की, इसलिए यदि इस आई पी एल में ३० प्लस वालों का दबदबा कहा जाए तो गलत नहीं होगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment