Wednesday, April 7, 2010
आई पी एल में सट्टा जोरों पर
फटाफट क्रिकेट का इन दिनों भारत में पूरा जोर चल रहा है. आईपीएल के रोमांच में जहाँ लोग डूबे ही हैं, वहीँ इन मैच में सट्टा जोरों पर लग रहा है. गली मोहल्ले में लोग सिर्फ मैच में जीत हार पर ही सट्टा नहीं लगा रहे, बल्कि हर बाल पर बाज़ी लग रही है. कोई रोकने वाला नहीं है. इतना ही नहीं, पिछले कुछ मैच में जिस तरह के रिजल्ट सामने आए हैं उससे टीमों की मिलीभगत जैसे आरोप लगने लगे है. भारत के खेल मंत्री ने भी आईपीएल पर गंभीर बयां दिया है. जानकारों के अनुदार भारत में रोजाना करोड़ों का सट्टा लग रहा है. बहरहाल लोग क्रिकेट में डूबे है, सट्टेबाज कारोबार में व्यस्त है, सरकार सोई पड़ी है और लोग नोट खो रहे हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment