Friday, April 23, 2010
हैप्पी बर्थडे टू यू
दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर २४ अप्रैल को ३७ साल के हो गए. सचिन हमेशा अपना बर्थडे अपने परिवार के साथ सादगी से मानते हैं. उनकी येही सादगी लोगो को दीवाना बना देती है. येही कारण है कि महान गायिका लता मंगेशकर ने एक बार कहा था .... सचिन फिफ्टी या सेंचुरी मारने के बाद जब आसमान की तरफ सिर उठाते हैं तो बहुत मासूम लगते हैं. सचिन को उसके बर्थडे पर बहुत बहुत बधाई. ये दिन उनके जीवन में बार बार खुशियों भरा आए.
Monday, April 19, 2010
पुराने खिलाड़ियों का ही रहा जलवा
आई पी एल क्रिकेट अपने पूरे रोमच पर है. सेमीफाइनल की चारों टीमों का फैसला भी हो चूका है. लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में साबित हो गया कि आज भी क्रिकेट में पुराने खिलाड़ियों का ही जलवा है. भले वह सेमीफाइनल में पहुँचने वाली टीमों के कप्तानों की बात हो या फिर सबसे अधिक रन बनाने की बात हो. पुराने खिलाड़ियों का ही जलवा रहा. फाइनल में पहुँचने वाली तीन टीमों के कप्तान सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और एडम गिलक्रिस्ट अब क्रिकेट जीवन के अंतिम चरण में हैं. सबसे अधिक रन बनाने वालों में सचिन, कैलिस और गांगुली ने दिखाया कि अभी भी उनके बल्ले में वह आग है, जिससे उनका जलवा जरी रह सकता है. इतना ही नहीं, इन तीनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम की हर जीत में अहम् भूमिका अदा की, इसलिए यदि इस आई पी एल में ३० प्लस वालों का दबदबा कहा जाए तो गलत नहीं होगा.
Wednesday, April 7, 2010
आई पी एल में सट्टा जोरों पर
फटाफट क्रिकेट का इन दिनों भारत में पूरा जोर चल रहा है. आईपीएल के रोमांच में जहाँ लोग डूबे ही हैं, वहीँ इन मैच में सट्टा जोरों पर लग रहा है. गली मोहल्ले में लोग सिर्फ मैच में जीत हार पर ही सट्टा नहीं लगा रहे, बल्कि हर बाल पर बाज़ी लग रही है. कोई रोकने वाला नहीं है. इतना ही नहीं, पिछले कुछ मैच में जिस तरह के रिजल्ट सामने आए हैं उससे टीमों की मिलीभगत जैसे आरोप लगने लगे है. भारत के खेल मंत्री ने भी आईपीएल पर गंभीर बयां दिया है. जानकारों के अनुदार भारत में रोजाना करोड़ों का सट्टा लग रहा है. बहरहाल लोग क्रिकेट में डूबे है, सट्टेबाज कारोबार में व्यस्त है, सरकार सोई पड़ी है और लोग नोट खो रहे हैं.
Subscribe to:
Comments (Atom)





