Sunday, January 10, 2010
हावर ट्रैक राफ्टर
लहरों से खेलना अच्छा लगता है : मौसम का मिजाज़ बदलने और कड़ाके की ठण्ड के बावजूद जम्मू की तवी नदी में एक व्यक्ति हावर ट्रैक राफ्टर का आनंद उठता हुआ. जम्मू कश्मीर सरकार ने टूरिज्म को बदावा देने के लिए इस नदी में ऐसी योजनाएं लागू करने का फैसला लिया है, जिससे स्टेट में आने वाले लोगो का मनोरंजन करने के अलावा आय भी बढ़ सके.
चक दे इंडिया का बुरा हाल
कभी विश्व हाकी में अपना डंका बजाने वाली भारतीय हाकी यानि चक दे इंडिया का बुरा हाल है. वह भी ऐसे समय में जब हम विश्व कप हाकी की मेजबानी करने जा रहे हैं. पैसों को लेकर नेशनल टीम के खिलाड़ियों का कैंप छोड़ना राष्ट्रीय शर्म है. हमारे राष्ट्रीय खेल का ये हाल है तो भारत में अन्य खेलों का क्या होगा, इसका अंदाज़ लगाया जा सकता है. हालांकि एक दिन पहले हाकी इंडिया की खिलाड़ियों के साथ हुई मीटिंग में दावा किया गया कि सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं लेकिन अब विरोध करने वाले खिलाड़ियों को अपने खेल भविष्य की चिंता सताने लगी है. उनका मानना है कि विरोध करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अन्दर खाते कार्रवाई हो सकती है. हालांकि हाकी इंडिया के अध्यक्ष एके मट्टू ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार कर रहे हैं. इस पुरे प्रकरण से हाकी खिलाड़ियों के अलावा पूर्व खिलाड़ी, हाकी प्रेमी और देशवासी जरुर चिंतित हैं. सरकार और केन्द्रीय खेल मंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए. लेकिन ये देश का दुर्भाग्य है कि उन्हें खेल नहीं सिर्फ खेल मैदानों में अतिथि कि कुर्सी चाहिए और जब खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विदेश जाने कि बात हो तो ये आगे होते हैं. यदि कोई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर हज उपलब्धि हासिल करता है तो ये श्रेय लेने को आगे जरुर आ जाते हैं. बहरहाल चक दे इंडिया का भगवान ही मालिक है.
Subscribe to:
Comments (Atom)

